मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गांगुली की उम्मीदों को लगा झटका

गांगुली की उम्मीदों को लगा झटका
Former cricketer Sourav Ganguly and newly-elected president of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) smiles during a press conference at the BCCI headquarters in Mumbai on October 23, 2019. - Ganguly was unanimously elected on October 23 as president of India's troubled cricket board, the sport's most powerful body. (Photo by Punit PARANJPE / AFP) (Photo by PUNIT PARANJPE/AFP via Getty Images)

स्पोर्ट्स डेस्क – दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने आईसीसी चीफ के लिए सौरव गांगुली के नाम का समर्थन किया है . लेकिन वही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष क्रिस नानजानी आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली का समर्थन करने का तैयार नहीं है. उनका कहना है की गांगुली के नाम को लेकर स्मिथ का समर्थन व्यक्तिगत राय है उसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका के आधिकारिक समर्थन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

नानजानी ने कहा की हमें आईसीसी के और हमारे खुद के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए यह तय करना चाहिए कि किस उम्मीदवार का समर्थन करना है. अभी तक कोई उम्मीदवार तय नहीं है. जब किसी उम्मीदवार का नाम सामने आएगा तब देखा जाएगा कि किसे समर्थन करना है.

आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष शंशाक मनोहर का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है. इसी को देखते हुए ग्रीम स्मिथ ने कहा था कि सौरव गांगुली आईसीसी अध्यक्ष पद संभालने के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं. स्मिथ ने कहा, “हमारे नजरिए से, गांगुली जैसे क्रिकेट खिलाड़ी का आईसीसी के मुखिया के तौर पर आना शानदार होगा. मुझे लगता है कि यह खेल के लिए शानदार होगा, यह आज के खेल के लिए भी शानदार होगा. वह इसे समझते हैं और उन्होंने उच्च स्तर की क्रिकेट खेली भी है. उनका सम्मान किया जाता है. उनकी नेतृत्व क्षमता आगे जाने के लिए काफी अहम होगी.

Share This
अगला लेख → भाजपा के पूर्व सांसद डा नेपाल सिंह का निधन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun