गुड़हल की चाय से हाई बीपी पर पाएँ काबू, सेहत को होंगे कई फायदे
गुड़हल, जिसे अंग्रेजी में हिबिस्कस कहा जाता है, अपनी सुंदरता और खुशबू के कारण प्रसिद्ध है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फूल आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकता है? एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गुड़हल की चाय को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गुड़हल की चाय का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। हिबिस्कस टी आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकती है।
गुड़हल की चाय के फायदे: गुड़हल की चाय का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। इसके अतिरिक्त, यह पेट की समस्याओं को ठीक करने, थकान और तनाव को कम करने के लिए भी उपयोगी है।
गुड़हल की चाय बनाने की विधि: गुड़हल की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए:
- 2 बड़े चम्मच सूखी गुड़हल की पंखुड़ियाँ
- 4 कप पानी
- शहद
- पुदीने के पत्ते
- नींबू के टुकड़े
पहले, एक पैन में 4 कप पानी उबालें। फिर गैस बंद करके उसमें गुड़हल की पंखुड़ियाँ डालें और 5-10 मिनट तक उबालने दें। उसके बाद इस पानी को छान लें। अब चाय में स्वाद बढ़ाने के लिए शहद मिला सकते हैं। पुदीने के पत्ते या नींबू के टुकड़े से चाय को सजाकर सर्व करें।