मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

गोविंदपुरी में घर के अंदर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, लूट का शक

गोविंदपुरी में घर के अंदर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, लूट का शक

दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों के भीतर हत्या की कई सनसनीखेज वारदातों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर ग्रेटर नोएडा तक अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। कहीं पुरानी रंजिश में खून बहा तो कहीं लूट और संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लगातार सामने आ रही वारदातों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में घुसकर मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान शारदा साहू और उनके 13 वर्षीय बेटे कुशल के रूप में हुई है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका के पति विष्णु साहू देर रात घर लौटे। घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया था। जांच के दौरान घर की अलमारी से नकदी और जेवर भी गायब मिले हैं, जिससे पुलिस लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।

वहीं, दिल्ली के रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में दो नाबालिग किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जॉनी और मयंक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अपने साथी दिनेश के साथ एक युवक रितेश की तलाश में अमन विहार पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुल्तानपुरी इलाके में हुई एक हत्या के मामले में जॉनी और मयंक को शक था कि आरोपी रितेश के घर में छिपे हुए हैं। इसी रंजिश में तीनों हथियार लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और इलाके में हिंसक झड़प शुरू हो गई। बाद में एक नाबालिग आरोपी ने चाकू से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां चाचा-भतीजे के बीच हुए झगड़े में राजेश नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घटना जेजे कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। घायल दीपक का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

उधर, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक नागर के रूप में हुई है, जो ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने रास्ते में उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं।

दिल्ली-एनसीआर में लगातार सामने आ रही हत्या की इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में तेजी से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → मीम से मूवमेंट तक! ‘Cockroach Janta Party’ क्यों बन रही युवा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun