मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चलती नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक कृत्य: स्टूडेंट कपल और वीडियो वायरल करने वाले कर्मचारी पर FIR दर्ज

चलती नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक कृत्य: स्टूडेंट कपल और वीडियो वायरल करने वाले कर्मचारी पर FIR दर्ज

दिल्ली–मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन में कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने वाले एक लड़के और लड़की के साथ-साथ इस घटना का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई एनसीआरटीसी (NCRTC) की शिकायत पर मुरादनगर थाने में की गई है। मामले के सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा और सार्वजनिक मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें चलती नमो भारत ट्रेन के अंदर सीट पर बैठे एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे थे। बाद में इस घटना से जुड़े कुछ और वीडियो भी सामने आए। वायरल क्लिप में दोनों के पहनावे से उनके कॉलेज स्टूडेंट होने का दावा किया गया, हालांकि पुलिस ने अभी तक उनकी पहचान और शैक्षणिक विवरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वीडियो को ट्रेन के सीसीटीवी फीड से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप रिषभ कुमार नामक कर्मचारी पर है, जो मेंटेनेंस एजेंसी से जुड़ा था। एनसीआरटीसी ने पहले ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था और अब उसके खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में मेंटेनेंस एजेंसी डीआरआरसीटी के अधिकारी दुष्यंत कुमार ने मुरादनगर थाने में लिखित शिकायत दी थी।

एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच ने बताया कि छात्र-छात्रा और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर BNS की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य), धारा 77 (वॉयेरिज़्म/दृश्यरति) और आईटी एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे लड़के-लड़की की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनके सफर के रूट और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कानूनी प्रावधानों की बात करें तो, यदि आरोप साबित होते हैं तो BNS की धारा 296 के तहत अधिकतम तीन महीने की कैद, 1,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। वहीं, धारा 77 के तहत दोषी पाए जाने पर न्यूनतम एक वर्ष से लेकर अधिकतम तीन वर्ष तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा, आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत भी सख्त सजा का प्रावधान मौजूद है।

Share This
अगला लेख → क्रिकेट को मिला नया सुपरस्टार! वैभव सूर्यवंशी ने 54 गेंदों म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun