मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ICC ने किया बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ इनामी राशि

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ICC ने किया बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ इनामी राशि

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आखिरी बार 2017 में खेला गया था, और इस बार इसे पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि का ऐलान किया, जिसमें पिछली बार की तुलना में 53% की वृद्धि की गई है।

    आईसीसी के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता को करीब 19.50 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 6.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उपविजेता टीम को भी बड़ा इनाम मिलेगा, जिसके तहत उन्हें करीब 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को लगभग 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

    ग्रुप स्टेज में जीतने पर भी मिलेगी इनामी राशि

    इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4-4 के दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम को ग्रुप स्टेज में कम से कम तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने वाली टीम को करीब 30 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

    इसके अलावा, टूर्नामेंट में 5वें और 6ठे स्थान पर रहने वाली टीमों को करीब 3 करोड़ रुपए, जबकि 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमों को करीब 1.21 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। इस तरह, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हर टीम को कम से कम 1 करोड़ रुपए जरूर मिलेंगे।

    इस बढ़ी हुई पुरस्कार राशि से यह साफ है कि आईसीसी इस टूर्नामेंट को और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक बनाना चाहता है।

    Share This
    अगला लेख → जनवरी में थोक महंगाई घटी, WPI 2.31% पर पहुंचा, कई वस्तुओं के…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 97% 💨 4 km/h
    Dehradun