मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जब पीएम मोदी ने पूछा — ‘डीएसपी कहां हैं?’ दीप्ति शर्मा का जवाब जीत गया दिल, जानिए पूरी बातचीत

जब पीएम मोदी ने पूछा — ‘डीएसपी कहां हैं?’ दीप्ति शर्मा का जवाब जीत गया दिल, जानिए पूरी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम से अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। बीते 2 नवंबर की रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीता था। यह पल देश के लिए ऐतिहासिक रहा और अब जब ये बेटियां प्रधानमंत्री से मिलीं तो माहौल बेहद खास हो गया।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बड़ी आत्मीयता से बातचीत की और कहा कि टीम ने जिस तरह तीन शुरुआती हार के बाद वापसी की, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है। मुलाकात के दौरान पीएम ने खिलाड़ियों की व्यक्तिगत उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने दीप्ति शर्मा से मुस्कुराते हुए पूछा — “डीएसपी कहां हैं? कैसी हो डीएसपी? तुमने हनुमान जी का टैटू गुदवाया है?” इस पर दीप्ति शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, और उनके टैटू व “जय श्रीराम” से उन्हें शक्ति मिलती है। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि “हनुमान जी की मदद तो तुम्हें मिलती ही होगी।”

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 की उस मुलाकात को याद किया जब भारतीय महिला टीम बिना ट्रॉफी के प्रधानमंत्री से मिली थी। उन्होंने कहा कि “तब हम वादा करके गए थे कि अगली बार ट्रॉफी के साथ लौटेंगे, और आज वो वादा पूरा हुआ है।” उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा से उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और इस बार की मुलाकात बेहद भावनात्मक रही।

दीप्ति शर्मा, जो वर्ल्ड कप की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहीं, यूपी पुलिस में डीएसपी हैं। पीएम मोदी ने उन्हें ‘डीएसपी दीप्ति’ कहकर संबोधित किया और उनकी मेहनत की सराहना की। दीप्ति ने कहा कि “2017 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि मेहनत करना मत छोड़ो, और वही शब्द मेरे लिए मोटिवेशन बन गए।”

यह मुलाकात केवल एक औपचारिक स्वागत नहीं थी, बल्कि उस नए भारत की झलक थी जहाँ महिला खिलाड़ी देश का गौरव बन रही हैं और प्रधानमंत्री खुद उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सराह रहे हैं। देशभर में इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन बेटियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Share This
अगला लेख → बिहार चुनाव में RJD के आरोप: कई बूथों पर 'स्लो वोटिंग' और गड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun