मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए – सीएम योगी

जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान जमीन कब्जा से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को जमीन कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. ऐसी ही शिकायत लेकर आई महिला को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उसकी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा और साथ ही घर भी बनाया जायेगा.

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आये करीब 300 लोगों से मुलाकात की. उन्होंने मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और आसपास मौजूद अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए

उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. जिन लोगों को आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनता दर्शन में एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसके पास स्थाई निवास नहीं है और जमीन पर दबंग ने कब्जा कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन को कब्जा मुक्त कराकर महिलाओं को लौटाने का आदेश दिया.

Share This
अगला लेख → MP में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 39 नेताओं को पार्टी से किया न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun