मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के बेसमेंट में पूजा जारी रहेगी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका दिया है और कोर्ट ने वाराणसी जिला कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. बता दें कि जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने पिछली सुनवाई में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. दरअसल, मुस्लिम पक्ष ने वाराणसी जिला न्यायालय के उस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हिंदू पक्ष को व्यास तहखाने में पूजा करने की इजाजत दी गई थी. इस पर मंदिर पक्ष ने कहा कि वाराणसी जिला जज के आदेश में कुछ भी गलत नहीं है.

ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया की दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इसका मतलब है कि जो पूजा चल रही थी, वह चलती रहेगी. अगर वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तो हम अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे.

31 वर्ष बाद व्यास जी तहखाने में पूजा की अनुमति

बता दें कि 31 जनवरी को वाराणसी के जिला जज ने ज्ञानवापी में व्यासजी के तहखाने में पूजा की इजाजत दे दी थी. इसके बाद 31 साल बाद ज्ञानवापी के बेसमेंट में फिर से पूजा शुरू हो गई है. कोर्ट के आदेश के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और प्रधान पुजारी की देखरेख में पूजा हो रही है, जिसका अंजुमन इंतजामिया कमेटी विरोध कर रही है और पूजा पर रोक लगाने की मांग कर रही है.

Share This
अगला लेख → UP : रोडवेज बस और ट्रैक्‍टर की भीषण टक्‍कर , 6 मजदूरों की मौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun