मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ज्ञानव्यापी मामला – विश्वनाथ मंदिर के लिए जनजागृति अभियान चलाएगा हिन्दू पक्ष

ज्ञानव्यापी मामला – विश्वनाथ मंदिर के लिए जनजागृति अभियान चलाएगा हिन्दू पक्ष

वाराणसी – मां श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी मस्जिद केस में ASI सर्वे का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष जहां एक तरफ हाईकोर्ट पहुंची है, तो वही हिंदू पक्ष से जुड़े पक्षकार कोर्ट से बाहर ज्ञानवापी को लेकर माहौल तैयार करने में जुट गए है। ऐसे में हिंदू पक्ष और विश्व हिंदू परिषद अब बीजेपी शासित राज्यों में जाकर विश्वनाथ मंदिर के लिए जनजागृति करने वाली है।

वाराणसी में हिंदू पक्ष के द्वारा तैयार विश्वनाथ मंदिर के मॉडल को 30 जुलाई को उद्घाटन किया जाएगा। इसे लेकर ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्षकार सोहन लाल आर्या ने बताया कि 30 जुलाई को हिंदू पक्ष और केस से जुड़े अधिवक्ताओं की मौजूदगी मॉडल का उद्घाटन किया जाएगा।इस उद्घाटन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल मौजूद रहेंगे। सोहनलाल ने बताया कि विश्वनाथ मंदिर के मॉडल को उद्घाटन के पश्चात जन जागृति के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ले जाया जाएगा।

देश में विश्वनाथ मंदिर के जन जागृति को लेकर पक्षकार सोहनलाल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बीजेपी शासित राज्यों में विश्वनाथ मंदिर के मॉडल को ले जाया जाएगा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण से पहले जैसे जन जागृति की गई थी, उसी प्रकार विश्वनाथ मंदिर में ज्ञानवापी को लेकर जन जागृति किया जाएगा। बीजेपी शासित प्रदेशों में जन जागृति के तहत बताया जाएगा कि कैसे औरंगजेब ने मंदिर को तोड़ कर मस्जिद बनाया। ऐसे में जो तमाम तस्वीर है वह जन जागृति के तहत लोगो को दिखाया जाएगा।

Share This
अगला लेख → मुस्लिम समाज के नौजवानों को अच्छी शिक्षा और व्यवस्था के लिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun