मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

टाटा समूह का सबसे महंगा और सबसे सस्ता स्टॉक कौन-सा है? जानें उनकी कीमतें और नाम

टाटा समूह का सबसे महंगा और सबसे सस्ता स्टॉक कौन-सा है? जानें उनकी कीमतें और नाम

भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की कुल 16 कंपनियां लिस्ट हैं। बाजार में लिस्ट टाटा की कंपनियों में टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा कम्यूनिकेशन, वोल्टास, ट्रेंट, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मेटालिंक्स, टाटा एलेक्सी, नेल्को और टाटा टेक्नोलॉजी का नाम शामिल है। मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 12,00,499.53 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर, नेल्को लिमिटेड मार्केट कैप के लिहाज से टाटा की सबसे छोटी कंपनी है, जिसका मौजूदा मार्केट कैप 2080.39 करोड़ रुपये है।

कौन है टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता और सबसे महंगा शेयर

शेयर प्राइस की बात करें तो टाटा स्टील, टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता स्टॉक है। बुधवार को दोपहर 12.00 बजे के आसपास टाटा स्टील के शेयर बीएसई पर 138.94 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। जबकि, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा ग्रुप का सबसे महंगा स्टॉक है। खबर लिखे जाने तक इसके शेयर बीएसई पर 6262.75 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

बाकी शेयरों का क्या है भाव

इनके अलावा, आज टीसीएस के शेयर 3406.55 रुपये, टाटा मोटर्स के शेयर 648.8 रुपये, टाइटन के शेयर 3337.2 रुपये, टाटा केमिकल्स के शेयर 858.15 रुपये, टाटा पावर के शेयर 385.8 रुपये, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर 831.7 रुपये, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1145.5 रुपये, टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर 1588.2 रुपये, वोल्टास के शेयर 1297.6 रुपये, ट्रेंट के शेयर 5270.15 रुपये, टाटा मेटालिंक्स के शेयर 1111.05 रुपये, टाटा एलेक्सी के शेयर 5564.15 रुपये, नेल्को के शेयर 889.8 रुपये और टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर 716.2 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

Share This
अगला लेख → अधिक लीची खाना पड़ सकता है भारी, सेहत पर पड़ते हैं गंभीर दुष…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun