मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

टीम इंडिया ने जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

कानपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने मेहमान टीम का सीरीज में 2-0 से सफाया कर दिया. भारत ने चेन्नई में पहला टेस्ट 280 रनों से जीता था. भारत ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार 18वीं सीरीज जीती है. अब टेस्ट मैचों में उनका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. कीवी टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा.

मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार (1 अक्टूबर) को बांग्लादेश की टीम अपने चौथे दिन के स्कोर 26/2 से आगे दूसरी पारी में उतरी. उसकी पूरी टीम 146 रन पर सिमट गयी. बांग्लादेश को 94 रनों की बढ़त मिली. इस तरह भारत को जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य मिला. टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 98 रन बनाए और मैच जीत लिया. यशस्वी जयसवाल ने 51 और विराट कोहली ने नाबाद 29 रन बनाए. रोहित शर्मा 8 रन और शुबमन गिल 6 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत 4 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए शादमान इस्लाम ने 50 रन और मुश्फिकुर रहीम ने 37 रन बनाए. भारत के लिए जसप्रित बुमरा, रवींद्र जड़ेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए। आकाश दीप सफल रही। दूसरी पारी में भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल क्रीज पर हैं.

Share This
अगला लेख → महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश , दो पायलट समेत …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun