टेरीटोरियल आर्मी में नई भर्ती शुरू, जानें कौन-कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं जरूरी योग्यता
अगर आप देश सेवा का सपना देखते हैं और इंडियन आर्मी से जुड़कर इसमें अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन की तारीखें:
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 10 जून तक चलेगी। इस अवधि के भीतर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर जाना होगा।
कुल पदों की संख्या:
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 19 ऑफिसर पद भरे जाएंगे, जिनमें:
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए – 18 पद
- महिला उम्मीदवारों के लिए – 1 पद
योग्यता मानदंड:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।
- शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क:
प्रत्येक उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन कैसे करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.indianarmy.nic.in
- होमपेज पर दिए गए “Recruitment” सेक्शन या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- फिर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहना चाहिए।