मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तारक मेहता शो को लेकर बड़ी खबर, साथ काम नहीं करेंगे ये कलाकार

तारक मेहता शो को लेकर बड़ी खबर, साथ काम नहीं करेंगे ये कलाकार

बॉलीवुड डेस्क – देश में चल रहे लॉकडाउन के चलते सभी फिल्म और टीवी शो की शूटिंग बंद चल रही थी जो अब फिर से शुरू हो रही है इसी क्रम में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग की तैयारी फिर से शुरू हो रही है । शो के प्रोडयूसर और डायरेक्टर ने मिलकर जूम मीटिंग के जरिए पूरी स्टारकास्ट से बात की और इस मीटिंग में उन्होंने शूटिंग को लेकर होने वाली कई अचड़नों पर भी बात की। शो में चालू पांडे का किरदार निभाने वाले दयाशंकर पाडेंय जो कि शो की क्रिएटिव टीम का भी हिस्सा हैं उन्होंने कहा कि हम जल्द ही शो की शूटिंग करना चाह रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या जो अभी सामने आई है वह है कि कोरोना नियमों के अनुसार हमें सेट के लिए कोई डाक्टर नहीं मिल रहा है।

दयाशंकर ने बताया कि मुंबई में अभी 40 से 50 शो की शूटिंग शुरू होने जा रही है और इस कारण शूटिंग के दौरान कलाकारों का ध्यान रखने के लिए डाक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा दूसरी समस्या जो तारक मेहता की शूटिंग में आने वाली है वह गोकुल सोसाइटी के लोग। उन्होंने कहा कि तारक मेहता एक ऐसा शो है जहां पर एक परिवार के साथ शूट नहीं करना पड़ता। यहां पर पूरी सोसाइटी के साथ शूट करना पड़ता है जिसमें कम से कम 15 से 20 लोग शामिल होते हैं। ऐसे में सेट पर सोशल डिस्टेंसिगं कैसी होगी। इस समस्या पर भी मीटिंग में बात की गई और सभी से समाधान पूछा गया जिसमें सभी ने ये कहा कि अब एक साथ शूट न करके अलग—अलग शूट किया जाएगा और उसके बाद उन्हें एक साथ दिखाया जाएगा।

Share This
अगला लेख → भारत से हज पर जाने की सम्भावना बहुत कम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun