मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तुर्की के प्रोडक्ट्स का विरोध: भारत में किन-किन तुर्की सामानों की हो रही है बिक्री?

तुर्की के प्रोडक्ट्स का विरोध: भारत में किन-किन तुर्की सामानों की हो रही है बिक्री?

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के बाद अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के लिए सबसे बड़ा सहयोगी और सबसे बड़ा विरोधी देश कौन हैं। तुर्की ने इस दौरान पाकिस्तान को न केवल कूटनीतिक समर्थन दिया, बल्कि सैन्य सहायता भी पहुंचाई, जिसमें हथियार और ड्रोन शामिल थे, जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया। इसके बाद भारत में तुर्की के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अब भारत में तुर्की, अजरबैजान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ रही है। लाखों भारतीय हर साल तुर्की और अजरबैजान की यात्रा करते हैं और वहां से विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी भारत में आते हैं, जिनकी अच्छी खासी बिक्री होती है। लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनज़र अब इन देशों से आने वाले उत्पादों की मांग में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

तुर्की से भारत में आने वाले प्रमुख उत्पाद

तुर्की से भारत में आने वाले सामानों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • तुर्की कालीन और फर्नीचर
  • चीनी मिट्टी के बर्तन और सिरेमिक टाइल्स
  • बुना हुआ कपड़ा, फैशन परिधान और आभूषण
  • सजावटी वस्तुएं, मोज़ेक कला और पारंपरिक टाइल्स
  • ड्राय फ्रूट्स जैसे अखरोट, हेज़लनट्स, किशमिश, बादाम
  • जैतून और जैतून का तेल, हर्बल चाय, मसाले
  • चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और तुर्की के बीच कुल व्यापार 10.43 अरब डॉलर का था। इसमें भारत का निर्यात 6.65 अरब डॉलर और आयात 3.78 अरब डॉलर रहा। भारत तुर्की को मुख्यतः वाहन, रसायन और इलेक्ट्रॉनिक सामान निर्यात करता है।

हालांकि, फरवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच भारत और तुर्की के व्यापारिक रिश्तों में गिरावट देखी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत से तुर्की को निर्यात 2.06% घटकर 470 मिलियन डॉलर से 461 मिलियन डॉलर हो गया। वहीं, तुर्की से भारत का आयात 61.9% गिरकर 375 मिलियन डॉलर से केवल 143 मिलियन डॉलर रह गया।

Share This
अगला लेख → ईमेल के माध्यम से सीएम और एक IAS को मिली धमकी, संदेश में लिख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun