मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तेजी से बढ़ते वजन को करें काबू , बाबा रामदेव के योग टिप्स से रहें फिट

तेजी से बढ़ते वजन को करें काबू , बाबा रामदेव के योग टिप्स से रहें फिट

क्रिसमस के उत्सव के साथ-साथ लोग नए साल का स्वागत करने की तैयारी में भी जुट जाते हैं। नए साल में खुद से कई वादे करते हुए लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने की सोचते हैं। हर साल की तरह, ज्यादातर लोगों का पहला रिजॉल्यूशन होता है, अपनी लाइफस्टाइल को सुधारना और शरीर को फिट रखना। जब शरीर स्वस्थ होगा, तब ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वजन नियंत्रण में रहेगा, तो कई बीमारियों से बचाव होगा। हाल ही में हुई एक स्टडी में यह सामने आया है कि शरीर बाहर से दुबला दिखने का मतलब यह नहीं है कि आप अंदर से भी स्वस्थ हैं। सिर्फ बीएमआई को ही सेहत का सही संकेतक नहीं माना जा सकता। “थिन आउटसाइड, फैट इनसाइड” की स्थिति सेहत के लिए खतरे का संकेत हो सकती है, और इसके कारण कई गंभीर बीमारियां जैसे हार्ट डिजीज, फैटी लिवर, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, आर्थराइटिस और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अब सवाल उठता है कि कैसे पता करें कि शरीर में फैट है या नहीं। इसके लिए आप वेस्ट टू हिप रेशियो और बॉडी राउंड इंडेक्स (BRI) का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि ये माप थोड़े जटिल हो सकते हैं। अब एक और तरीका है, बीसीए (बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस) टेस्ट, जिसमें शरीर के फैट प्रतिशत को मापा जाता है। इस टेस्ट से आपको यह पता चलता है कि आपके शरीर के अंदर फैट जमा है या नहीं। यह टेस्ट शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों के अनुपात के आधार पर किया जाता है।

वेस्ट टू हिप रेशियो:

  • कमर का माप लें
  • हिप का माप लें
  • इन दोनों को आपस में डिवाइड करें
  • यदि रेशियो 0.9 से कम है, तो ठीक है
  • यदि 1 से ज्यादा है, तो हार्ट पर खतरा हो सकता है

बॉडी राउंड इंडेक्स (BRI):

  • जैसे बीएमआई में वजन और हाइट मापते हैं, वैसे ही इसमें कमर और हिप्स का आकार भी मापा जाता है
  • पेट की चर्बी का पता चलता है
  • यदि BRI 5 से कम है तो शरीर फिट है
  • यदि BRI 5 से ज्यादा है तो पेट में अधिक फैट हो सकता है
  • यदि BRI 7 से ज्यादा है, तो सतर्क हो जाइए

बीसीए (बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस):

  • इसमें मांसपेशियों और हड्डियों के अनुपात को देखा जाता है और शरीर के फैट प्रतिशत का आकलन किया जाता है।

लाइफस्टाइल सुधारने के टिप्स:

  • वजन बढ़ने से बचाएं
  • स्मोकिंग से दूर रहें
  • समय पर सोने की आदत डालें
  • हर दिन 8 घंटे की नींद लें
  • बीपी और शुगर की नियमित जांच कराएं
  • नियमित रूप से वर्कआउट करें
  • मेडिटेशन करें

मोटापे के कारण:

  • खराब लाइफस्टाइल
  • फास्टफूड और कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन
  • मानसिक तनाव
  • वर्कआउट की कमी
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट
  • नींद की कमी

मोटापा घटाने के घरेलू उपाय:

  • सुबह नींबू-पानी पिएं
  • लौकी का सूप या जूस लें
  • खाने से पहले सलाद खाएं
  • रात को रोटी-चावल से बचें
  • डिनर 7 बजे से पहले करें
  • खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं

महिलाओं के लिए फिट रहने के टिप्स:

  • बासी खाना न खाएं
  • ब्रेकफास्ट जरूर करें
  • दोपहर में थोड़ा आराम करें
  • बीमारी को नजरअंदाज न करें
  • अपनी सेहत का ख्याल रखें

सुबह जल्दी उठने के उपाय:

  • एक समय-सारणी बनाएं
  • सोने का समय निश्चित करें
  • खुद को चैलेंज करें
  • रात को पानी पीकर सोएं

वजन कंट्रोल के लिए आदतें:

  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें
  • बार-बार चाय और कॉफी न पिएं
  • भूख लगने पर पहले पानी पिएं
  • खाने और सोने के बीच 3 घंटे का गैप रखें

मोटापा घटाने के लिए घरेलू नुस्खे:

  • अदरक-नींबू की चाय पिएं, अदरक फैट कंट्रोल करने में मदद करता है
  • त्रिफला का सेवन करें, रात में एक चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें
  • दालचीनी का पानी पिएं, इसमें दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालकर शहद मिलाकर पिएं, यह वजन घटाने में सहायक है।
Share This
अगला लेख → सुबह-सुबह शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होती है, क्या इसका …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun