मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

थाईलैंड में दबोचे गए लूथरा ब्रदर्स: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के फरार आरोपी अब गिरफ्तार

थाईलैंड में दबोचे गए लूथरा ब्रदर्स: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के फरार आरोपी अब गिरफ्तार

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स आखिरकार थाईलैंड में दबोच लिए गए। घटना के बाद से फरार चल रहे सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को गुरुवार सुबह थाई पुलिस और भारतीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में फुकेत के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। दोनों भाई गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के को-ओनर हैं, जहां शनिवार रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज़्यादातर क्लब के स्टाफ शामिल थे।

अग्निकांड के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई भारत से भाग निकले थे। जांच में सामने आया कि हादसे के दौरान जब गोवा पुलिस और फायर विभाग आग बुझाने में लगे थे, उसी समय लूथरा ब्रदर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर रहे थे। रात डेढ़ बजे टिकट बुक किया गया और सुबह होते ही वे बैंकॉक के लिए उड़ान भरकर फरार हो गए।

गोवा पुलिस ने घटना के तुरंत बाद दोनों के पासपोर्ट निलंबित करने की सिफारिश की और उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सीबीआई और इंटरपोल की मदद ली। भारतीय जांच एजेंसियों ने थाईलैंड की पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखा। थाई एजेंसियों ने लोकेशन साझा करते हुए बताया कि दोनों भाई मुख्य शहर से बाहर फुकेत के एक होटल में छिपे हुए हैं।

इसके बाद गुरुवार सुबह दोनों देशों की एजेंसियों ने एक गोपनीय संयुक्त ऑपरेशन चलाया। लोकल पुलिस की मदद से होटल में रेड की गई और लूथरा ब्रदर्स को बिना किसी प्रतिरोध के हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उन्हें फुकेत के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और भारतीय अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दोनों को आज शाम या अधिकतम कल तक भारत लाया जा सकता है। गोवा आग कांड के बाद यह भारतीय एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने सात समंदर पार भागे आरोपियों को भी पकड़कर भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में तेज़ी ला दी है।

Share This
अगला लेख → टीम इंडिया की करारी हार: अर्शदीप की वाइडों से लेकर सूर्या की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun