मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिनभर हाथ-पैरों में झुनझुनी रहती है? राहत पाने के लिए आजमाएं दादी-नानी का ये नुस्खा

दिनभर हाथ-पैरों में झुनझुनी रहती है? राहत पाने के लिए आजमाएं दादी-नानी का ये नुस्खा

अगर अक्सर हाथों-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी नसें कमज़ोर हो रही हैं। यह समस्या समय रहते ठीक न की जाए, तो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है। झनझनाहट की एक आम वजह शरीर में विटामिन बी और ई की कमी होती है। ऐसे में अपने खानपान में विटामिन बी और ई से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, अंडा, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, बादाम और सूरजमुखी के बीज को शामिल करना बेहद ज़रूरी है।

घरेलू उपाय: तेल से मालिश
हाथ-पैरों में झुनझुनी से राहत पाने के लिए आप नियमित रूप से सरसों, नारियल या तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं। खासतौर पर रात को सोने से पहले मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और नसों को राहत मिलती है। एक हफ्ते में ही इसके सकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं।

तेल मालिश के फायदे
मालिश करने से न सिर्फ रक्त संचार बेहतर होता है, बल्कि शरीर और मन को भी शांति मिलती है। कई बार खराब ब्लड सर्कुलेशन या नसों पर दबाव के कारण भी झनझनाहट होती है, जिसे मालिश के ज़रिए काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

क्या ध्यान रखें?
अगर आप लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहते हैं या गलत पॉश्चर अपनाते हैं, तो इससे नसों पर दबाव पड़ता है और झनझनाहट की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए समय-समय पर अपनी मुद्रा बदलें और बैठने-सोने का तरीका सुधारें। यह एक साधारण सी आदत आपकी सेहत को बड़ी राहत दे सकती है।

Share This
अगला लेख → हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी याचिका का निस्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun