मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘दिल्ली खालिस्तान बनेगा’ लिखकर 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड अलर्ट

‘दिल्ली खालिस्तान बनेगा’ लिखकर 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड अलर्ट

सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। ये ईमेल सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच स्कूलों को भेजे गए, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

धमकी भरे ईमेल में “दिल्ली खालिस्तान बनेगा, पंजाब खालिस्तान है, अफजल गुरु की याद में” जैसे भड़काऊ और आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए दिल्ली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें तुरंत संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई।

सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों में छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। कुछ स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी, जबकि कई जगहों पर अभिभावकों को तुरंत सूचित किया गया। प्रशासन का फोकस पूरी तरह बच्चों की सुरक्षा पर रहा।

जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दक्षिणी दिल्ली का कैंब्रिज स्कूल, द इंडियन स्कूल, रोहिणी का वेंकेटेश्वर स्कूल, सीएम स्कूल, बाल भारती स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैंब्रिज स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल और पूर्वी दिल्ली का एहल्कॉन पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, दिल्ली पुलिस इस मामले को फर्जी मानकर भी हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल के सोर्स और आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए साइबर यूनिट और तकनीकी टीमों को जांच में लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में इस तरह की फर्जी बम धमकियों के मामले सामने आ चुके हैं, जिनका मकसद केवल दहशत फैलाना रहा है। फिलहाल सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन पर भरोसा रखें। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → जेल के अंदर मारा गया राम मंदिर हमले की साजिश रचने वाला आतंकी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun