मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली: चांदनी चौक की मार्केट में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

दिल्ली: चांदनी चौक की मार्केट में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस मार्केट में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मार्केट की दुकान नंबर 1860, जो डेकोरेशन का सामान बेचती है, में दोपहर करीब 1:50 बजे आग भड़क उठी। यह दुकान बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

गौरतलब है कि भागीरथ पैलेस मार्केट में इससे पहले भी आगजनी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। यहां की गलियां बेहद संकरी हैं और बाजार में पुराने निर्माण वाले ढांचे हैं, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह इलाका मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की थोक बिक्री के लिए जाना जाता है।

नवंबर 2022 में भी लगी थी भीषण आग
इससे पहले नवंबर 2022 में भी इसी मार्केट में आग लगने की एक बड़ी घटना हुई थी। उस समय एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी जो देखते ही देखते आसपास की लगभग 100 दुकानों में फैल गई थी। आग इतनी भयानक थी कि उसे काबू में करने के लिए 40 से अधिक दमकल गाड़ियां और 200 से ज्यादा दमकलकर्मी लगे थे। इसी महीने एक और बार आग लगने की दूसरी घटना में लगभग 70–80 दमकल गाड़ियां तैनात की गई थीं।

इन लगातार हो रही घटनाओं ने एक बार फिर से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This
अगला लेख → झारखंड के सौरव सिन्हा की मेहनत ने दिलाई सफलता, UPSC में हासि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun