मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में नए साल पर पुलिस की कार्रवाई, मुंबई में जुर्माने का नया रिकॉर्ड

दिल्ली में नए साल पर पुलिस की कार्रवाई, मुंबई में जुर्माने का नया रिकॉर्ड

दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4500 से अधिक वाहन चालकों का चालान किया, जिनमें 558 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले के थे। अधिकारियों के अनुसार, इस बार चालानों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, साकेत, एम-ब्लॉक मार्केट (ग्रेटर कैलाश), चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ-एक्सटेंशन, महरौली, आया नगर बॉर्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, कुतुब मीनार, हुआजखास गांव, वसंत विहार, वसंत कुंज, कपासहेड़ा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, जी.टी. करनाल रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, विकास मार्ग और मयूर विहार फेज-1 जैसे प्रमुख इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्रबंध किए गए थे।

31 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने शहरभर में एक बड़ा अभियान चलाया और कुल 4583 चालान किए, जिनमें 558 शराब पीकर गाड़ी चलाने, 35 खतरनाक ड्राइविंग, 205 गलत साइड पर चलने, 35 ट्रिपल राइडिंग, 648 बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और 63 वाहनों को जब्त करने के मामले शामिल थे।

पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए 88 ब्रीथ एनालाइजर से लैस टीमों को तैनात किया था। प्रमुख स्थानों पर जैसे कनॉट प्लेस, महरौली, साकेत, नेहरू प्लेस, वसंत विहार, साउथ-एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन, पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस, लक्ष्मी नगर और मयूर विहार में विशेष चौकियां भी बनाई गई थीं।

इस बार नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 558 चालान हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 416 थी, 2022 में 318, 2021 में 25, 2020 में 19 और 2019 में 299 थी। 2024 में घातक सड़क दुर्घटनाओं में 4 मौतें हुईं, लेकिन 2025 में ऐसा कोई भी हादसा नहीं हुआ, जो पुलिस की कड़ी निगरानी और सख्त यातायात प्रबंधों का परिणाम था।

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए नशे में गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी दी थी। पोस्ट में कहा गया था कि पुलिस ‘सेल ब्लॉक पार्टी’ आयोजित करेगी, जिसका ओपनिंग परफॉर्मर ब्रीथ एनालाइजर होगा, जो नशे में गाड़ी चलाने वालों की पहचान करेगा। मुंबई में भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। वहां 17,800 चालान काटे गए और 89 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान नए साल के जश्न के दौरान शहरभर में जारी रहा।

Share This
अगला लेख → ‘टीबी मुक्त भारत’ के लक्ष्य के लिए योगी सरकार की नई पहल, सेव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun