मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में सड़क के नामकरण पर बवाल,  युवाओं ने बोर्ड पर कालिख पोती

दिल्ली में सड़क के नामकरण पर बवाल,  युवाओं ने बोर्ड पर कालिख पोती

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत के साथ सत्ता हासिल कर ली है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और उनकी कैबिनेट सरकार की नीतियों को लागू करने में सक्रिय हो गई है। इसी बीच, राजधानी में एक बार फिर अकबर, बाबर और हुमायूं के नाम पर बनी सड़कों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

आज सुबह तीन युवक दिल्ली के अकबर-बाबर रोड पर पहुंचे और वहां लगे साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी। इसके साथ ही, उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द इन सड़कों के नाम बदलने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कालिख पोतने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर सड़क के साइनबोर्ड पर चिपका दिए और उनका दूध से अभिषेक किया। इन युवकों का कहना था कि मुगल शासक भारतीय इतिहास पर एक काला धब्बा हैं और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ अन्याय किया था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी आक्रमणकारी के नाम पर देश की सड़कों और धरोहरों का नाम नहीं होना चाहिए।

एनडीएमसी के कर्मचारियों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड से कालिख हटा दी और प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए पोस्टर भी हटा दिए। हालांकि, इन युवकों ने यह स्पष्ट किया कि वे चाहते हैं कि इस सड़क का नाम आधिकारिक रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाए।

इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे यह कदम अपने पूर्वजों के सम्मान की रक्षा के लिए उठा रहे हैं और इसका मकसद देश के प्रति कोई विद्रोही भावना नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन सड़कों के नाम जल्द से जल्द बदले जाएं।

Share This
अगला लेख → कोच्चि में आईआरएस अधिकारी, मां और बहन की रहस्यमय मौत, पुलिस …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun