मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात , पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, जानें क्या थी वजह?

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात , पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, जानें क्या थी वजह?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पांच महीने की बेटी के सामने ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को लेकर फरार हो गया। हालांकि, शाम होते ही आरोपी अमन ने हर्ष विहार थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर नंद नगरी पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

घटनास्थल से शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

नंद नगरी के ए-2/104 मकान की चौथी मंजिल से पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अमन से पूछताछ शुरू कर दी है।

शादी के बाद बिगड़े रिश्ते

पुलिस के अनुसार, मृतका रश्मि अपने परिवार के साथ नंद नगरी में रह रही थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी सबोली निवासी अमन से हुई थी। दोनों की पांच महीने की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही रश्मि और अमन के बीच तनाव बना हुआ था। अमन के बुरे व्यवहार और मारपीट से परेशान होकर रश्मि अपनी बेटी के साथ नंद नगरी में अपनी मां के पास किराए के मकान में रहने लगी थी। मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका था, और रश्मि तलाक लेना चाहती थी।

घटना के दिन क्या हुआ?

मंगलवार दोपहर रश्मि घर में अपनी बेटी के साथ अकेली थी। इसी दौरान करीब ढाई बजे अमन वहां पहुंचा। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर अमन ने रश्मि का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर मौके से फरार हो गया। शाम होते ही उसने हर्ष विहार थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

रश्मि शादी से पहले सिविल डिफेंस में नौकरी करती थी। उसकी एक बहन है, जो शादीशुदा है और अपने पति के साथ रहती है। वहीं, उसकी मां कुसुम घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रश्मि और अमन के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिससे परेशान होकर रश्मि ने अपने मायके में रहने का फैसला किया था। शुरुआती जांच के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा मानी जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी अमन से पूछताछ जारी है।

Share This
अगला लेख → सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun