मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का दावा, इहबास दौरे पर बोले मनोज तिवारी

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का दावा, इहबास दौरे पर बोले मनोज तिवारी

उत्तर–पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने दिलशाद गार्डन स्थित इहबास (IHBAS) का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अस्पताल में व्यवस्थाओं में कथित लापरवाही और मरीजों को पर्याप्त दवाइयां न मिलने की शिकायतों के बाद किया गया। दौरे के दौरान सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और चिकित्सकों से बातचीत कर जमीनी हालात की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद मनोज तिवारी ने बताया कि मौके पर उन्हें व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इहबास की पुरानी इमारत के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। प्रबंधन के अनुसार, पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने में कई तकनीकी और प्रशासनिक बाधाएं आ रही हैं, जिन्हें दूर किए बिना आगे की प्रक्रिया संभव नहीं है।

सांसद ने पुरानी बिल्डिंग के नवीनीकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से यह काम लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 10 वर्षों की केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में इहबास जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था के आधुनिकीकरण पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण आज भी बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सरकार बदलने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रक्रिया तेज हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी एक वर्ष के भीतर दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और जरूरी मशीनों से लैस किया जाएगा। इसके तहत मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच सुविधाएं अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरीमास्टर विनोद कुमारजोन चेयरमैन पुनीत शर्मापार्षद वीर सिंह पंवार और पंकज लूथरा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि इहबास के विकास और दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे, ताकि मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं मिल सकें।

Share This
अगला लेख → हिजाब वाली महिला पीएम के बयान पर घमासान, ओवैसी से बीजेपी ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun