मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों पर बड़ा आरोप, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम में केस दर्ज

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों पर बड़ा आरोप, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम में केस दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। यह मामला दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़ी लगभग 2,000 करोड़ रुपये की कथित भ्रष्टाचार संबंधी अनियमितताओं से जुड़ा है।

एसीबी की जांच के अनुसार, दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान 12,748 कक्षाओं और संबंधित भवनों के निर्माण में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत सक्षम प्राधिकरण से आवश्यक मंजूरी लेने के बाद यह केस दर्ज किया गया। एजेंसी ने कहा कि परियोजना में लागत में भारी वृद्धि और समय सीमा का उल्लंघन देखने को मिला, जबकि एक भी निर्माण कार्य तय समय में पूरा नहीं किया गया।

आरोप यह भी है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने बिना उचित प्रक्रिया के सलाहकारों और वास्तुकारों की नियुक्ति की। इन्हीं के माध्यम से अनुचित तरीके से लागत बढ़ाई गई, जिससे कुल बजट बहुत अधिक हो गया।

एसीबी के अनुसार, सिसोदिया और जैन ने निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक खर्च किया। इसके अलावा, उन्होंने 34 ठेकेदारों को काम सौंपा, जिनमें से कई आम आदमी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दोनों नेताओं ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की रिपोर्ट को तीन वर्षों तक दबाए रखा और समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कराया। यह प्रोजेक्ट जून 2016 तक पूरा किया जाना था, लेकिन ना सिर्फ इसकी लागत बढ़ी, बल्कि समयसीमा का भी उल्लंघन हुआ। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ठेके की मूल लागत में जबरदस्त वृद्धि की गई।

Share This
अगला लेख → जडेजा सिर्फ दो विकेट दूर, CSK के टॉप विकेट टेकर बनने की दहली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun