मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी ‘Kalki 2898 AD Part 2’ वजह बने अल्लू अर्जुन : मेकर्स की पुष्टि के बाद सामने आई असली वजह

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी ‘Kalki 2898 AD Part 2’ वजह बने अल्लू अर्जुन : मेकर्स की पुष्टि के बाद सामने आई असली वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रिलीज़ हुई साइंस-फिक्शन ब्लॉकबस्टर ‘Kalki 2898 AD’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। फिल्म में उनका किरदार रहस्यमयी और कहानी का मुख्य करैक्टर था। लेकिन अब सामने आ रहा है कि एक्ट्रेस इस फिल्म के सीक्वल यानी Part 2 का हिस्सा नहीं होंगी।
इस खबर को लेकर लंबे समय से चर्चाये चल रही थीं, लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है।
क्यों टूटी Kalki के मेकर्स और दीपिका के बीच बातचीत?
सूत्रों के अनुसार, दीपिका पादुकोण और फिल्म के मेकर्स के बीच कुछ वर्किंग कंडीशंस को लेकर सहमति नहीं बन पाई। दीपिका ने अपने शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त रखी थी। हालांकि, फिल्म की स्केल और जरूरतों को देखते हुए मेकर्स को यह शर्त मंजूर नहीं हुई।
इस वजह से दोनों पक्षों के बीच मतभेद पैदा हो गए और आखिरकार दीपिका को प्रोजेक्ट से हटना पड़ा।
800 करोड़ की दूसरी फिल्म बनी रोड़ा?
एक और बड़ी वजह सामने आई है — दीपिका का अगला प्रोजेक्ट। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने डायरेक्टर एटली और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक नई फिल्म साइन की है, जिसका बजट करीब 800 करोड़ रुपये है।

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग और Kalki Part 2 की डेट्स लगभग एक जैसी हैं। ऐसे में दीपिका दोनों प्रोजेक्ट्स को समय नहीं दे सकती थीं। वर्क लाइफ बैलेंस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने Kalki से हटने का निर्णय लिया। और दीपिका ने अल्लू अर्जुन के साथ फील बनाने का निर्णय लिया

मेकर्स के सामने नई चुनौती, ऑडियंस को झटका
‘Kalki 2898 AD’ को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने जहां 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, वहीं इसका बजट भी करीब 600 करोड़ का बताया गया था।

फिल्म में दीपिका का किरदार बेहद खास था, और अब जब दूसरे भाग में उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस नजर आएंगी, तो इसे ऑडियंस को स्वीकार करना आसान नहीं होगा।
मेकर्स के लिए भी ये एक नई चुनौती है कि वे दीपिका जैसी बड़ी स्टार की जगह किसे लाएं, जो कहानी को सही तरीके से आगे बढ़ा सके।

किसे होगा ज्यादा नुकसान?
दीपिका पादुकोण के लिए यह एक बड़ी पैन इंडिया फ्रेंचाइज़ी से अलग होना है। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
वहीं, मेकर्स को भी अब एक नया चेहरा ढूंढना होगा जो दीपिका के किरदार को निभा सके — और दर्शकों से भी उतना ही कनेक्ट कर पाए।
फिल्म की ब्रांड वैल्यू और सीक्वल की स्वीकार्यता पर भी इस बदलाव का असर पड़ सकता है।

आगे क्या?
फिलहाल मेकर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि दीपिका की जगह किसे कास्ट किया जाएगा। लेकिन फिल्म के स्केल, बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए यह तय है कि अगली अभिनेत्री भी किसी बड़े नाम की होगी।
दीपिका का इस प्रोजेक्ट से हटना चर्चा का विषय बना हुआ है, और आने वाले समय में इससे जुड़ी और भी अपडेट्स सामने आ सकती हैं।

Share This
अगला लेख → 90 छात्राओं ने 65 किमी पैदल चलकर मांगा शिक्षक — क्या प्रशासन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun