मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

देवरिया- कांग्रेस ने दिया रेप के आरोपी को टिकट,विरोध करने पर महिला कार्यकर्ता की कर दी पिटाई

देवरिया- कांग्रेस ने दिया रेप के आरोपी को टिकट,विरोध करने पर महिला कार्यकर्ता की कर दी पिटाई

देवरिया – उत्तर प्रदेश के देवरिया के टाउन हाल में कांग्रेस पार्टी कार्यालय जमकर हंगामा हुआ,जब एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के सामने ही उपचुनाव प्रत्याशी को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया. महिला कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय सचिव के ऊपर गुलदस्ता फेंक दिया, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया. इसके बाद मौके पर मौजूद पुरुष कार्यकर्ताओं ने महिला को जमकर पीटा. हालांकि इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उन्हें रोकने की भी कोशिश करते रहे. महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया. वे भी पार्टी वर्कर थी.

देवरिया विधानसभा से बीजेपी के जनमेजय सिंह विधायक थे. उनकी असमायिक मौत के बाद यह सीट खाली चल रही थी. अब इस सीट पर 3 नवंबर उपचुनाव होना है. इस सीट से से कांग्रेस पार्टी ने एक कार्यकर्ता मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है, जिसको लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक चल रही थी. इस दौरान एक महिला कार्यकत्ता पहुंची और सम्मानित करने के बहाने गुलदस्ता राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के ऊपर फेंक दिया. इसके बाद वह दागी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोश करने लगी.

महिला नेता तारा देवी ने बताया कि वे चार साल से पार्टी की सदस्य हैं. महिला नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर पर रेप का आरोप है. उसे टिकट देकर गलत हुआ है. हम चाहते हैं कि साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए. यही बात करने के लिए वह सचिन नायक से मिलने पहुंची थी. महिला नेता तारा देवी ने कहा कि उन्होंने सचिन नायक को नहीं मारा है .वह बात करने गयी थी कि ऐसे लोगों को टिकट क्यों या गया है, जिसपर वहां मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता मुझे मारने पीटने लगे.

Share This
अगला लेख → हाथरस केस - पीड़ित परिवार आज हाईकोर्ट में होगा पेश

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun