मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

देवरिया- सदर क्षेत्र में किये जा रहे कार्य जनता को देंगे राहत

देवरिया- सदर क्षेत्र में किये जा रहे कार्य जनता को देंगे राहत

देवरिया- जिले के सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी बलुआ में बाढ़ खण्ड के द्वारा नहरों के साफ-सफाई तथा सिल्ट सफाई के कार्य का पूजन कर शुभारंभ किया,लगभग 1 करोड़ के ऊपर की लागत से सदर विधायक के प्रस्ताव पर परसिया ड्रेन, बैतालपुर ड्रेन,पड़री ड्रेन,सोन्दा ताल ड्रेन,नकटा नाला ड्रेन, कुर्न नाला ड्रेन,दोराची नाला ड्रेन के सिल्ट सफाई का कार्य होगा।तत्पश्चात छेरिहा ग्राम सभा में पहुचकर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि नहरों के सिल्ट की सफाई होने से किसानों को खेती करने के पानी की सहूलियत मिले इसके लिये नहरों के साफ सफाई का काम शुरू किया गया है।समय से खेतों को पानी मिलेगा तो खेती अच्छी होगी,फसल की पैदावार भी अच्छी होगी जिसका लाभ किसान को सीधे मिलेगा।किसानों के हित के लिये सरकार प्रतिबद्ध है।किसानों के हित से कोई समझौता नही किया जायेगा।जो भी जरूरी है किसान के लिये वो सारे कार्य प्राथमिकता पर कराये जायेंगे।नहरों के सफाई हो जाने से किसानों को टेल तक पानी मिलेगा।

वही डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने गोद लिये नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरटिया का औचक निरीक्षण किया।अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की आवश्यकताओं को जाना व अस्पताल की मरम्मत के लिए प्रभारी गौरी बाजार को आगणन बनाने के लिए कहा ताकि अस्पताल के आवश्यक काम को कराया जा सके।अस्पताल में मरीजो को हर सुविधा मिले ये हर हाल में सुनिश्चित हो।किसी भी प्रकार की कोई शिकायत अगर मिलती है तो दोषी के खिलाफ निश्चित ही कार्यवाही होगी।कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुये अस्पताल की व्यवस्था को मजबूत रखा जाये।समय से सभी कर्मचारी अस्पताल में रहे।इस दौरान विजय सैनी, बृजेश गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल, अमरनाथ यादव, बीएन गिरी चिकित्सा प्रभारी गौरीबाजार आदि उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → योगी सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू, सिगरेट बेचने के लिए लेना ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun