मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

धमाकेदार कहानी और 460 करोड़ की कमाई, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

धमाकेदार कहानी और 460 करोड़ की कमाई, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

बॉलीवुड में कई फिल्में आईं और गईं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 2009 में रिलीज़ हुई थी, जिसने अपनी अनोखी कहानी, शानदार अभिनय और यादगार गानों के दम पर जबरदस्त सफलता हासिल की। यह फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है, और लोग इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। IMDb पर इसे 8.4 की दमदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को साबित करती है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन, शरमन जोशी और बोमन ईरानी ने शानदार अभिनय किया था। इसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था।

55 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने की थी 460 करोड़ की कमाई

इस फिल्म की खासियत थी इसकी दोस्ती की खूबसूरत कहानी, जिसे बेहद अनोखे अंदाज में पेश किया गया था। हर उम्र के लोगों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि यह देखते ही देखते इतिहास रचने में कामयाब रही। 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 460 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। भारत में इसका नेट कलेक्शन 202 करोड़ रुपये रहा, जबकि सिर्फ 19 दिनों में इसने 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी।

चीन में भी मिली थी जबरदस्त लोकप्रियता

भारत में तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई ही, लेकिन इसकी लोकप्रियता सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही। चीन में भी इसे जबरदस्त प्यार मिला और वहां के दर्शकों ने इसे खूब सराहा। यह फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हुई और आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

हम बात कर रहे हैं ‘3 इडियट्स’ की, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए बल्कि हर किसी को हंसने, रोने और जिंदगी के नए मायने सिखाने का काम किया। हालांकि, इसके सीक्वल को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एक दिन वे इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ते देख सकेंगे।

Share This
अगला लेख → कॉमेडियन से राष्ट्रपति तक का सफर , 16 फिल्मों में अभिनय कर च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun