धर्म के आधार पर नफरत फैलाने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
मुम्बई – अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. कंगना रनौत पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है.
महोम्मद साहिल अशरफ अली सैय्य नाम के एक शख्स ने कंगना के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा था कि कंगना रनौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं. उनका कहना है कि कंगना दोनों समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देती हैं. ऐसे में कंगना पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप हैं जिसके चलते बांद्रा कोर्ट में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए हैं.