मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

धारदार ग्रिल के गिरने से महिला की गर्दन कटी, नाती की भी मौत, आंधी बनी वजह

धारदार ग्रिल के गिरने से महिला की गर्दन कटी, नाती की भी मौत, आंधी बनी वजह

बुधवार रात दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और कई जगहों से जान-माल के नुकसान की खबरें सामने आई हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसके दो वर्षीय नाती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात आई तेज आंधी के दौरान सोसाइटी की 21वीं मंजिल से एक भारी ग्रिल अचानक नीचे गिर गई, जो पार्क से लौट रही 50 वर्षीय महिला सुनीता और उनके नाती पर जा गिरी।

यह हादसा इतना भीषण था कि ग्रिल महिला के गले पर गिरते ही उनका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

इस भयावह घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी की बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है और ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने इस लापरवाही के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This
अगला लेख → रिश्वत न देने पर रोडवेज कर्मी ने किया बड़ा खुलासा, एआरएम पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun