मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

धोनी का आईपीएल में आरसीबी और एमआई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन

धोनी का आईपीएल में आरसीबी और एमआई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पहले मैच का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीएसके की टीम 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस मैच में सभी की नजरें सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर होंगी। धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। उनका बल्ला कई टीमों के खिलाफ खास तौर पर जमकर बोला है, जिनमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्रमुख हैं। धोनी ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अब तक 36 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.27 के औसत से कुल 864 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.87 रहा है और उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। धोनी का आरसीबी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। इसके अलावा, धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 36 मैचों में 768 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 36.57 रहा है।

    धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 264 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 39.12 के औसत से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं और उनका स्ट्राइक रेट 137.54 रहा है। धोनी ने आईपीएल में अब तक 363 चौके और 252 छक्के लगाए हैं, जो उनके आक्रामक और स्थिर खेल का प्रमाण हैं।

    Share This
    अगला लेख → आज शिलांग में भारत और मालदीव की टक्कर, सुनील छेत्री पर टिकी …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    27°C
    Light rain shower
    💧 88% 💨 7 km/h
    Dehradun