मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैग मिलने से मची भगदड़, जांच में जुटी डॉग स्क्वाड

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैग मिलने से मची भगदड़, जांच में जुटी डॉग स्क्वाड

नई दिल्ली: देश की राजधानी के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही स्टेशन पर लावारिस बैग की सूचना मिली, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें तुरंत रवाना हो गईं।

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 7:55 बजे इस लावारिस बैग की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने स्टेशन के उस क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया जहां बैग मिला था और वहां मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ बैग की जांच की गई।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते राजधानी में पहले से ही हाई अलर्ट है, ऐसे में यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई थी। हालांकि गहन जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बैग में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बैग किसने और क्यों छोड़ा। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू से इसकी तहकीकात कर रही है।

Share This
अगला लेख → जडेजा को चाहिए सिर्फ एक विकेट, CSK के सबसे सफल गेंदबाज बन जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun