मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नहीं बदलेगी आपकी ‘EMI’ रिजर्व बैंक ने दरों में नहीं किया बदलाव

नहीं बदलेगी आपकी ‘EMI’ रिजर्व बैंक ने दरों में नहीं किया बदलाव

नई दिल्ली- देश में बढ़ते कोरोना हालात को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इससे रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.5% रहेंगे। 5 अप्रैल से जारी तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक की अध्यक्षता गवर्नर शक्तिकांत दास ने की। RBI गवर्नर ने इस बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। नए वित्त वर्ष (2021-22) की यह पहली MPC बैठक रही।

RBI हर दो महीने में ब्याज दरों पर फैसला लेता है। यह काम 6 सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) करती है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर हमारी नजर है। इसीलिए अकोमोडेटिव स्टांस रखने का फैसला लिया गया है। इससे पहले MPC की बैठक फरवरी में हुई थी। 5 फरवरी को RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया था।

पिछले साल मई से RBI ने नीतिगत दरों को समान रखा है। यह दर पिछले 15 सालों के सबसे निचले स्तर पर हैं। बैंकों को दिए गए लोन पर RBI की ओर से वसूले जाने वाले ब्याज को रेपो रेट कहा जाता है। वहीं, बैंकों की ओर से जमा किए गए रुपयों पर RBI की ओर से दिए जाने वाले ब्याज को रिवर्स रेपो रेट कहा जाता है।

MPC ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ पर 10.5% का अनुमान दिया है। फरवरी में भी ग्रोथ पर यही अनुमान था। 2021-22 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 22.6% रहने का अनुमान है। यह दूसरी तिमाही में 8.3% रह सकता है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि दुनियाभर में आर्थिक ग्रोथ में धीमें-धीमें सुधार देखा जा रहा है, लेकिन अनिश्चितताएं बनी हुईं हैं। जैसे-जैसे वैक्सीनेशन का तेज होगी वैसे-वैसे दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगी। इकोनॉमी में रिकवरी के लिए सभी संभव प्रयास किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → अमेरिकी राष्ट्रपति के पास होगा ये शक्तिशाली विमान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun