मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नागपुर की एक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

नागपुर की एक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के नागपुर से 50 किमी दूर बाजार गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में भयानक विस्फोट हुआ है. इस धमाके में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृतक के हस्ताक्षर डेटा का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता है. दुर्घटनास्थल से चार घायलों को निकाल लिया गया है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है. इसके अलावा अभी भी कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत में विस्फोट के बाद आग लग गई. इसके बाद इमारत ढहने लगी, लोग इसके मलबे में फंस गए. उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस धमाके की वजह सामने नहीं आई है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी.

Share This
अगला लेख → एडवांस बुकिंग में  फिल्म Dunki की जमकर कमाई , इतने करोड़ का …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun