मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नोएडा से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए बड़ी जानकारी, तीन दिन तक गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी

नोएडा से दिल्ली यात्रा करने वालों के लिए बड़ी जानकारी, तीन दिन तक गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी

नोएडा: दिल्ली में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस परेड रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड को लेकर नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी रात 10 बजे से 23 जनवरी तक चलने वाली फुल ड्रेस परेड रिहर्सल के दौरान मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा, 26 जनवरी को परेड समाप्त होने तक दिल्ली जाने वाले सभी प्रकार के मालवाहक (भारी, मध्यम और हल्के) वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान इन वाहनों को निम्नलिखित मार्गों से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी:

  • चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन यमुना नदी के पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट होंगे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन फलैदा कट, रबुपुरा से सर्विस रोड होते हुए गलगोटिया, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, पुस्ता तिराहा, होण्डा सीएल चौक, कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर डायवर्ट होंगे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

इसके अलावा, पुलिस ने यह भी बताया कि स्थिति के अनुसार अन्य वाहनों को भी डायवर्ट किया जा सकता है, लेकिन आपातकालीन वाहनों को दिल्ली जाने की अनुमति दी जाएगी।

Share This
अगला लेख → कोलकाता: डॉक्टर रेप मामले में संजय रॉय को दोषी करार, सजा की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun