मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में हुये पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी पर जान गंवाने वाले शिक्षकों के लिये योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने मृत शिक्षकों के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया है. ये फैसला कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया है. साथ ही, चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव करते हुये ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना है. जबकि सामान्य रूप से इसे तीन दिन का माना जाता है. बता दें कि, राज्य में शिक्षकों की मौत के आंकड़ों को लेकर बड़ा विवाद चल रहा है. इसके अलावा मुआवजे की राशि पर भी सरकार भी विपक्ष लगातार हमलावर है.

काफी मंथन और सलाह मशविरे के बाद सरकार ने राज्य सरकार ने ये तय किया कि, चुनाव की तिथि से 30 दिन के भीतर किसी भी वजह से मृत शिक्षकों व सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगा.

यूपी पंचायत चुनाव के दौरान कई शिक्षकों के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई थी. यही नहीं, यूपी शिक्षक संघ ने अपनी सूची जारी करते हुये कहा कि 1621शिक्षकों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई. वहीं, सरकार के बेसिक शिक्ष मंत्री ने इसे खारिज करते हुये कहा कि, चुनाव के दौरान सिर्फ 3 शिक्षकों की ही मौत हुई है. बस फिर क्या था, उत्तर प्रदेश में इन आंकड़ों को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया था. लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में बीच बचाव करते हुये कहा कि, हम इस मामले जो भी उचित होगा वह करेंगे.

Share This
अगला लेख → दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग,पुलिस ने दर्ज की चाचा समेत 2 पर एफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun