मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, सीएम भगवंत मान ने उच्चस्तरीय बैठक कर दिए सख्त निर्देश

पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, सीएम भगवंत मान ने उच्चस्तरीय बैठक कर दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीजीपी, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने और बहु-आयामी रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने डीजीपी को निर्देश दिया कि सभी डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी आपसी समन्वय से कार्य करें। पुलिस द्वारा नशे के प्रमुख केंद्रों की पहचान की जाएगी, सप्लाई चैन को खत्म किया जाएगा और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नशा तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की अवैध संपत्तियों को जब्त कर नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ इस मुहिम को जन आंदोलन का रूप दिया जाए और जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किए जाएं।

यह बैठक नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति के गठन के बाद हुई। इस समिति की अध्यक्षता वित्त मंत्री हरपाल चीमा कर रहे हैं, जबकि अन्य सदस्य मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर और तरनप्रीत सिंह सोंद हैं।

पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य अब नशे की लत को रोकने के साथ-साथ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक प्रभावी नीति तैयार करना है।

Share This
अगला लेख → मुंबई की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun