मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंजाब सरकार को HC से बड़ा झटका, DA एरियर पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

पंजाब सरकार को HC से बड़ा झटका, DA एरियर पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ा झटका देते हुए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की समीक्षा याचिका खारिज करते हुए साफ कहा कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों का कानूनी अधिकार है और इसे वित्तीय संकट का हवाला देकर टाला नहीं जा सकता। अदालत के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें सरकार को 30 जून 2026 तक सभी लंबित डीए एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। सरकार ने डबल बेंच में अपील दाखिल कर फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि वह तय समय सीमा के भीतर एरियर भुगतान की विस्तृत योजना पेश करे।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) किसी प्रकार की सरकारी कृपा नहीं है, बल्कि कर्मचारियों और पेंशनरों का वैधानिक अधिकार है। अदालत ने कहा कि समान परिस्थितियों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भेदभाव नहीं किया जा सकता और सभी को समान डीए मिलना चाहिए।

कोर्ट ने पंजाब सरकार को 25 मई तक विस्तृत रोडमैप पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। अदालत ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में भुगतान करना चाहती है तो उसे ठोस योजना के साथ सामने आना होगा। केवल यह कहना कि राज्य वित्तीय संकट से गुजर रहा है, पर्याप्त नहीं माना जा सकता। इस दौरान अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर पंजाब की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है तो फिर राज्य में वित्तीय आपातकाल घोषित क्यों नहीं किया जाता।

सरकार की ओर से अदालत में दलील दी गई कि वह कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए का भुगतान करने के खिलाफ नहीं है, लेकिन फिलहाल राज्य की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। हालांकि हाईकोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और कहा कि कर्मचारियों के वैधानिक अधिकारों को लंबे समय तक रोका नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अप्रैल को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पंजाब के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और न्यायिक अधिकारियों के समान 58 प्रतिशत डीए देने के आदेश जारी किए थे। अदालत ने तब भी कहा था कि डीए के मामले में अलग-अलग वर्गों के कर्मचारियों के बीच भेदभाव नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट के इस फैसले को पंजाब सरकार के लिए बड़ा कानूनी और प्रशासनिक झटका माना जा रहा है। साथ ही यह फैसला राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने बकाया डीए एरियर का इंतजार कर रहे थे।

Share This
अगला लेख → PM मोदी पर अजय राय की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, योगी आदि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun