मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पति की मौत के बाद पत्नी होगी पारिवारिक पेंशन की हकदार- इलाहाबाद हाईकोर्ट

पति की मौत के बाद पत्नी होगी पारिवारिक पेंशन की हकदार- इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार होगी, भले ही उसका नाम पेंशन नामांकन पत्र में न हो। कोर्ट ने यह निर्णय श्रीमती उर्मिला सिंह की याचिका पर सुनाया, जिसमें वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, मिर्जापुर द्वारा 21 सितंबर 2020 को पारिवारिक पेंशन अस्वीकार करने के आदेश को रद्द कर दिया गया।

न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि यदि महिला विधिसम्मत रूप से मृत सरकारी कर्मचारी की पत्नी है, तो केवल नामांकन पत्र में नाम न होने के आधार पर उसे पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने पुष्टि की कि याचिकाकर्ता स्वर्गीय प्रभु नारायण सिंह की कानूनी पत्नी हैं, जैसा कि ग्राम प्रधान के प्रमाणपत्र और परिवार न्यायालय के निर्णय से सिद्ध होता है।

न्यायालय ने कहा, “याचिकाकर्ता के पास जीविकोपार्जन का कोई अन्य साधन नहीं है, इसलिए वह पारिवारिक पेंशन की हकदार है।” कोर्ट ने प्रतिवादी को तत्काल पेंशन प्रदान करने का निर्देश दिया। यह फैसला केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के तहत पारिवारिक पेंशन के प्रावधानों को और मजबूत करता है, जो विधवा पत्नी को प्राथमिक हकदार मानता है।

इसके अतिरिक्त, एक अन्य मामले में, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पहली पत्नी को पारिवारिक पेंशन में प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष रूप से तब जब कर्मचारी ने एक से अधिक शादियां की हों। यह निर्णय सुल्ताना बेगम की याचिका पर दिया गया, जहां कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को दो महीने में पहली पत्नी को पेंशन देने का निर्णय लेने का निर्देश दिया।

Share This
अगला लेख → 1989 बैच के IAS अधिकारी एसपी गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun