मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पत्नी की तारीफ सुनकर खिल उठे अनंत अंबानी, राधिका के शब्दों ने छू लिया सबका दिल

पत्नी की तारीफ सुनकर खिल उठे अनंत अंबानी, राधिका के शब्दों ने छू लिया सबका दिल

अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की 10 दिवसीय पदयात्रा आज राम नवमी के पावन अवसर पर पूरी हो गई। इस यात्रा के समापन पर उन्होंने द्वारकाधीश के दर्शन किए और इसके साथ ही अपनी मनोकामना को पूर्ण होते देखा। इस खास मौके पर उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ मौजूद रहीं और उन्होंने अनंत की इस साधना और संकल्प को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं।

राधिका मर्चेंट ने कहा, “आज अनंत का 30वां जन्मदिन है और यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। अनंत की ये पुरानी इच्छा थी कि हमारी शादी के बाद वह जामनगर से द्वारकाधीश तक पदयात्रा करें। सालों से वह इस यात्रा की योजना बना रहे थे, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं हो पा रही थीं। आज जब उन्होंने यह यात्रा पूरी कर ली है, तो मुझे उन पर बेहद गर्व है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने अनंत को आशीर्वाद और समर्थन दिया।”

राधिका जब अनंत की इस यात्रा पर भावुक होकर बात कर रही थीं, तब पीछे खड़े अनंत मुस्कराते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह पल वायरल हो गया और लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे। बहुत से यूजर्स ने राधिका की बातों पर अनंत के स्नेहमयी प्रतिक्रिया को दिल छू लेने वाला बताया।

इस अवसर पर नीता अंबानी भी बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने भी बेटे की इस आध्यात्मिक यात्रा को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

अनंत अंबानी ने इस अवसर पर कहा, “जय द्वारकाधीश! राम नवमी की सबको हार्दिक शुभकामनाएं। आज मेरी पदयात्रा का दसवां दिन है और आज ही यह यात्रा पूरी हुई। द्वारकाधीश के दर्शन कर दिल को अपार शांति मिली। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। मेरी मां और पत्नी इस यात्रा के अंतिम दिन मेरे साथ रहीं, और जब मैंने इस यात्रा की योजना अपने पिता को बताई थी, तो उन्होंने भी मुझे भरपूर प्रोत्साहन दिया। सभी का दिल से धन्यवाद।”

Share This
अगला लेख → सेब खाने के बाद पानी पीने में थोड़ी देरी करें, करीब आधे घंटे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun