मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

परदादा थे राजा, आज खुद बन गए निशाना: कबड्डी स्टार राणा बलाचौरिया की दिनदहाड़े हत्या

परदादा थे राजा, आज खुद बन गए निशाना: कबड्डी स्टार राणा बलाचौरिया की दिनदहाड़े हत्या

पंजाब के मोहाली के सोहाना इलाके में एक कबड्डी मैच के दौरान मशहूर कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई, जब वह एक कबड्डी कप प्रतियोगिता के दौरान मैदान के पास मौजूद थे। बाइक पर आए तीन युवकों ने खुद को उनका फैन बताया और पास आकर अचानक सिर में गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

कंवर दिग्विजय सिंह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक राजशाही परिवार से संबंध रखते थे। बताया जाता है कि उनके परदादा ऊना के पास स्थित एक रियासत के राजा थे। हालांकि, उनका परिवार लंबे समय से पंजाब के नवांशहर जिले के बलाचौर में रह रहा था। खास बात यह है कि राणा ने महज 11 दिन पहले ही देहरादून की एक युवती से लव मैरिज की थी और शादी के कुछ ही दिनों बाद यह दर्दनाक घटना हो गई, जिससे उनकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, सोहाना में चल रहे कबड्डी कप के दौरान राणा खेल को प्रमोट करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी बीच तीन युवक बाइक से आए और बातचीत के बहाने नजदीक पहुंचकर उन पर चार से पांच गोलियां चला दीं। गोली लगते ही उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 30 वर्षीय कंवर दिग्विजय सिंह को शाम करीब 6 बजकर 5 मिनट पर अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

राणा बलाचौरिया ने अपने खेल करियर की शुरुआत कुश्ती से की थी और बाद में कबड्डी की ओर रुख किया। उन्होंने एक कबड्डी टीम बनाई और प्रमोटर के तौर पर भी सक्रिय भूमिका निभाई। खेल के अलावा वह मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रहे थे और आने वाले समय में कुछ पंजाबी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करने की योजना बना रहे थे। उनके करीबी दोस्तों के मुताबिक, वह एक संपन्न परिवार से थे और उन्हें महंगी गाड़ियों और हथियारों का शौक था, लेकिन शुरुआती दिनों में उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाई।

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने फोटो खिंचवाने के बहाने राणा से बातचीत की और फिर अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में केवल एक ही व्यक्ति को निशाना बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

गौर करने वाली बात यह भी है कि इस कबड्डी मैच में मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख को भी शामिल होना था, लेकिन उनके पहुंचने से करीब आधा घंटा पहले ही यह वारदात हो गई। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली की जहरीली हवा से दहशत: सर्वे में खुलासा, 82% लोग बीमा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun