पश्चिम बंगाल के रंगपानी में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल आवागमन ठप
पश्चिम बंगाल में एक और रेल हादसा हुआ है. दार्जिलिंग जिले के रंगपानी में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह रंगपानी इलाके में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास तेल से भरी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. दो वैगन पटरी से उतर गए.
घटना में किसी बड़े नुकसान का संकेत नहीं है. कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, रूट पर ट्रेनों की आवाज भी बंद है.गौरतलब है कि डेढ़ माह पहले इसी रूट पर कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. हाल के दिनों में कई ट्रेन हादसे हुए हैं.