मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पहलगाम आतंकी हमले पर वाड्रा का विवादित बयान बना मुसीबत, हाई कोर्ट करेगा फैसला

पहलगाम आतंकी हमले पर वाड्रा का विवादित बयान बना मुसीबत, हाई कोर्ट करेगा फैसला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस नृशंस हमले में आतंकियों ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ितों से कलमा पढ़ने को कहा और उनकी पहचान के आधार पर उन्हें निशाना बनाया। इस भयावह घटना में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं।

इस हमले को लेकर देशभर में रोष का माहौल है और आमजन से लेकर राजनीतिक दलों तक, पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा ने इस हमले पर एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

रॉबर्ट वाड्रा का बयान

रॉबर्ट वाड्रा ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “यह एक दिल दहला देने वाला कृत्य है और मेरी संवेदनाएँ पीड़ितों के साथ हैं। लेकिन इस तरह के हमलों की जड़ें भी समझनी होंगी। देश में जिस तरह से अल्पसंख्यकों, खासतौर से मुसलमानों, के साथ व्यवहार हो रहा है, वह चिंताजनक है। जब अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस करते हैं तो ऐसे आतंकी संगठन इसे हथियार बनाकर नफरत फैलाते हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह देश में समानता और सुरक्षा का माहौल बनाए।”

कोर्ट में याचिका दाखिल

वाड्रा के इस बयान के खिलाफ हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस समेत कई संगठनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की है। याचिका में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर जांच कराई जाए। साथ ही बीएनएस (BNS) की धाराओं के अंतर्गत उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में अदालत शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

देश में बढ़ता आक्रोश

घटना के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आम जनता, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने एक सुर में आतंकियों के खिलाफ कड़ी सर्जिकल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वाड्रा के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ गई है, कई लोग इसे आतंकियों का बचाव बताकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Share This
अगला लेख → आईपीएल में चमका 24 साल का खिलाड़ी, ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun