मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पांच शूटरों की मिस्ट्री और रोहित गोदारा: दिशा पाटनी पर फायरिंग की सच्चाई सामने आई

पांच शूटरों की मिस्ट्री और रोहित गोदारा: दिशा पाटनी पर फायरिंग की सच्चाई सामने आई

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, लाल जूतों के से पकड़े गए बदमाश
बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान उनके लाल जूतों की वजह से हुई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान करीब 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सका।

लाल जूतों से मिली बड़ी सुराग
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, आरोपियों रविंद्र और अरुण ने 12 सितंबर की रात दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। घटना से पहले दोनों बदमाश झुमका चौराहे पर रुके थे। वहां उन्होंने चाय पी और कई सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए। चेहरे भले ही साफ न दिखे हों, लेकिन अरुण के लाल जूते हर फुटेज में पहचान का सबूत बने।

वारदात से जुड़े गिरोह का खुलासा
जांच में सामने आया कि यह हमला गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा था। गिरोह के शूटर विजय और नकुल ने पहले 11 सितंबर को फायरिंग की कोशिश की थी। इसके बाद रविंद्र और अरुण ने दोबारा हमला किया। दोनों बदमाश रेकी के बाद रामपुर के एक होटल में रुके थे और फिर दिशा पाटनी के घर पहुंचे।

गाजियाबाद में मुठभेड़ में मारे गए आरोपी
फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी रविंद्र और अरुण बाद में फरार हो गए थे। पुलिस ने पीछा किया और गाजियाबाद में हुई मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। इन दोनों पर पहले से ही 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

परिवार पर मंडराया खतरा
दिशा पाटनी मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनका परिवार बरेली में ही रहता है। पिता जगदीश पाटनी (रिटायर्ड सीओ), मां पदमा और बहन खुशबू पाटनी (रिटायर्ड मेजर) उसी घर में रहते हैं। जगदीश पाटनी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों से मिली, इसके बाद अगली सुबह फायरिंग की आवाजें सुनकर उन्होंने बदमाशों को भागते हुए देखा।

विवाद से जुड़ा कनेक्शन
यह पूरा मामला कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और खुशबू पाटनी के बीच सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। खुशबू पाटनी ने ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी का विरोध किया था। इसी बयानबाजी के बाद गिरोह ने हमला किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली।

बॉलीवुड को दी धमकी
गोल्डी बराड़ गिरोह ने इंटरनेट मीडिया पर दावा किया कि दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू ने संतों का अपमान किया है। इसी के चलते हमला कराया गया। गिरोह ने बॉलीवुड को भी चेतावनी देते हुए कहा कि “सनातन धर्म के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Share This
अगला लेख → पितृपक्ष में सपनों में दिखें पूर्वज – जानें इसका शुभ और अशुभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,779 -57 (-0.07%)
निफ्टी 23,987 -9 (-0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun