मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तानी मिसाइलों का अंजाम क्या हुआ? प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, PL-15 और ड्रोन हवा में ही ढेर

पाकिस्तानी मिसाइलों का अंजाम क्या हुआ? प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, PL-15 और ड्रोन हवा में ही ढेर

6 और 7 मई की रात भारतीय सेनाओं ने एक बड़ा और सटीक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के अंदर छिपे 9 आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। इन हमलों में आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया और 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर मिसाइल और ड्रोन दागे, लेकिन भारतीय सेना ने अपने अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारत की कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया और स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारत के डीजीएमओ को फोन कर युद्धविराम (सीजफायर) की गुहार लगानी पड़ी। भारत ने अपनी शर्तों के साथ ही सीजफायर पर सहमति जताई।

हालांकि, पाकिस्तान का मीडिया लगातार झूठी खबरें और भ्रामक सूचनाएं फैलाने की कोशिश कर रहा है। वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मिसाइलों का क्या हुआ। इस पर 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने चीन और तुर्किए से आई मिसाइलों व ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चीन से मिली PL-15 मिसाइलें हवा में ही ध्वस्त कर दी गईं और एक भी मिसाइल या ड्रोन भारत की सरहद तक नहीं पहुंच पाया।

तीनों सेनाओं और डीजीएमओ की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल ए.के. भारती ने और भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल की गई PL-15 मिसाइलें, जो चीन में बनी हैं, अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं और उनके टुकड़े अब भारतीय सेना के कब्जे में हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर उन टुकड़ों की तस्वीरें भी दिखाईं। इसके अलावा, लंबी दूरी के रॉकेट और चीन का YIHA सिस्टम तथा SONGAR ड्रोन्स को भी भारतीय वायु सेना और प्रशिक्षित जवानों ने मार गिराया।

Share This
अगला लेख → CM योगी ने बर्ड फ्लू की स्थिति पर जताई चिंता, अधिकारियों के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun