मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाक आतंकी ठिकानों पर भारतीय मिसाइलों की बरसात, ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई

पाक आतंकी ठिकानों पर भारतीय मिसाइलों की बरसात, ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त मिसाइल हमला करते हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्रवाई में पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर समेत कुल 9 आतंकी अड्डों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया द्वारा खबर सामने आने के कुछ ही समय बाद भारतीय सरकार ने भी इस हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के करीब 30 आतंकी भी शामिल हैं।

भारत ने साफ किया है कि उसने सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को ही निशाना बनाया है। यह मिसाइल हमला अब तक पाकिस्तान में भारत द्वारा की गई सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है।

पीओके में भी सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। पीओके के अंदर मौजूद प्रमुख आतंकी अड्डों को चुन-चुनकर नष्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्रवाई में कम से कम 5 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए हैं।

भारत की इस निर्णायक कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मच गई है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर को अब तक का सबसे प्रभावी और सटीक जवाब माना जा रहा है।

Share This
अगला लेख → ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला लिया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun