मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पापा थे एक्टिंग के किंग, बेटा रहा फ्लॉप,शाहरुख के साथ काम, फिर भी पहचान नहीं मिली

पापा थे एक्टिंग के किंग, बेटा रहा फ्लॉप,शाहरुख के साथ काम, फिर भी पहचान नहीं मिली

बॉलीवुड के सितारों के बच्चों से हमेशा बड़ी उम्मीदें जुड़ी होती हैं। अगर वे फिल्मों में कदम रखते हैं तो उनकी पहली फिल्म से ही उनसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं होती हैं। अगर वे इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, तो उन्हें सोशल मीडिया और ट्रोल्स से भी सामना करना पड़ता है। हाल के समय में इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर और जुनैद खान जैसे स्टारकिड्स इसके उदाहरण रहे हैं। यह माना जाता है कि सितारों के बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में बचपन से ही व्यस्त रहते हैं, और उनका यह अनुभव फिल्मों में झलकता है, लेकिन बहुत कम स्टारकिड्स ऐसे होते हैं जो इस अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल कर खुद को एक कुशल अभिनेता के रूप में प्रस्तुत कर पाते हैं।

आज हम बात करेंगे एक ऐसे स्टारकिड की, जिनके बारे में उम्मीदें थीं कि वे बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह स्टारकिड बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, जो अभिनय के गुरु माने जाते हैं, का बेटा है, फिर भी वह सितारों की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए।

यह स्टारकिड फिल्म, थिएटर और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों के बीच पला-बढ़ा है। उनके माता-पिता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हैं, उनकी दादी भी अपनी अभिनय के लिए प्रसिद्ध थीं, उनकी बहन अभिनेत्री हैं, जबकि उनके भाई एक संगीतकार हैं, और उनकी मां ने अपने काम के बल पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। यह कोई और नहीं बल्कि नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह हैं। विवान शाह ने कई सफल फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में नाकाम रहे और न ही उन्हें पिता के स्टारडम का कोई खास फायदा मिला। अब उन्होंने फिल्मों से ज्यादा थिएटर पर ध्यान केंद्रित किया है।

विवान शाह ने अपनी पढ़ाई भारत के प्रतिष्ठित दून स्कूल से की थी और एक्टिंग में रुचि रखने के कारण बाद में दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लेने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ अंक कम होने के कारण उनका एडमिशन नहीं हो पाया। इसके बाद वह एक साल बाद मुंबई लौटे और हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया। 2011 में, उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘7 खून माफ’ से प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। कुछ साल बाद, 2014 में, उन्हें फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली। विवान ने यह भी खुलासा किया था कि उनके पिता फराह खान के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने उन्हें इस भव्य फिल्म सेट पर देखा, जो उनके लिए बहुत मायने रखता था। लेकिन, अन्य स्टारकिड्स के विपरीत, विवान ने स्टारडम का पीछा नहीं किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकता ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘लाल की शादी में लड्डू दीवाना’ और ‘कबाड़: द कॉइन’ जैसी फिल्में चुनीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाईं।

फिल्म इंडस्ट्री में विवान को अपने पिता जैसा स्टारडम या सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन वह अभी भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Share This
अगला लेख → रामायण में निभाए थे 11 रोल, फिर इंडस्ट्री से हुए बाहर ,अब इस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun