मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पीलीभीत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग मे हत्या की आशंका

पीलीभीत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग मे हत्या की आशंका

UP : पीलीभीत में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला 19 साल के युवक का शव। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि घरवालों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। फिलाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। काेतवाली दियाेरिया के गांव बढ़ेपुरा निवासी रामआसरे ने बताया कि सुबह तड़के करीब चार बजे उनका पुत्र अरविंद घर से टहलने जाने के लिए निकला था। काफी देर बाद जब वह लौटकर नहीं आया तब परिजनोंं ने उसकी तलाश शुरू की। घरवाले खोजते हुए जब गांव के बाहर खेत की मेड़ पर खड़े अमरूद के पेड़ के पास पहुंचे तब प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से अरविंद का शव लटका मिला।

पिता का कहना है उनके बेटे की हत्या की गई है आराेप है पेड़ के नीचे खेत में खड़ी धान की काफी फसल टूटी थी। अरविंद का मोबाइल फोन भी जमीन पर पड़ा था। उसके कपड़े मिट़्टी में सने थे। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव फंदे से लटकाया गया है। फिलाल शव काे पीएम काे भेज पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है

Share This
अगला लेख → UP : बाइक रैली निकालकर अधिवक्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, इस बा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun