मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पुलिस की गोली से हुई छोटू मिश्रा की मौत, 4 साल पहले बचा था एनकाउंटर में

पुलिस की गोली से हुई छोटू मिश्रा की मौत, 4 साल पहले बचा था एनकाउंटर में

बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। छोटू मिश्रा, जो रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत मधुकरपुर गांव का रहने वाला था, एक रिटायर्ड फौजी का बेटा था। करीब चार साल पहले भी वह पुलिस मुठभेड़ में बच निकला था, लेकिन उस दौरान उसकी मां की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस बार वह पुलिस की गोली से मारा गया।

छोटू मिश्रा आरा नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर शिवपुर इलाके में किराए के मकान में रहता था और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, तथा पुलिस पर फायरिंग जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे।

कुछ समय पहले वह हत्या के एक मामले में जेल में था और तीन महीने पहले भागलपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसकी पुलिस के साथ पहले भी कई बार मुठभेड़ हो चुकी थी। 11 जनवरी 2021 को नगर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह बचकर भाग निकला था, लेकिन उसकी मां गोली लगने से मारी गई थी। फरारी के दौरान ही 4 जुलाई की सुबह सपना सिनेमा मोड़ पर उसने राजू यादव नामक एक ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल जून में कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां कुबेरचक गांव में कुख्यात अपराधी मिथिलेश पासवान की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था और वह इस मामले में भी जेल में बंद था।

Share This
अगला लेख → अपराधियों का हंगामा: चलती ट्रेन रोकी, महिलाओं के साथ दुर्व्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun