मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी के निधन से खेल जगत शोक में डूबा, सचिन तेंदुलकर का भावुक संदेश: ‘नेट में उन्होंने मुझे गेंदबाजी की थी…’

पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी के निधन से खेल जगत शोक में डूबा, सचिन तेंदुलकर का भावुक संदेश: ‘नेट में उन्होंने मुझे गेंदबाजी की थी…’

भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान स्पिनर दिलीप दोशी का 77 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय खेल जगत शोक में डूब गया है। सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और पार्थिव पटेल जैसे क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिलीप दोशी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने लिखा,
“मैं 1990 में पहली बार ब्रिटेन टूर पर दिलीप भाई से मिला था। उस दौरे में उन्होंने नेट्स पर मुझे गेंदबाजी की थी। वह हमेशा मुझे पसंद करते थे और मैं उनका बहुत सम्मान करता था। दिलीप भाई बेहद गर्मजोश और नेकदिल इंसान थे। मैं उनसे क्रिकेट को लेकर की गई गहरी बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा,
“भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी के निधन की खबर सुनकर हम शोकाकुल हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अपनी कला से समृद्ध किया। उनका लंदन में निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”
रवि शास्त्री (पूर्व कप्तान व कोच): “दिलीप दोशी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। वे न सिर्फ एक शानदार गेंदबाज थे, बल्कि दिल से सज्जन और बेहद शालीन इंसान भी थे। परिवार को मेरी संवेदनाएं।”
अनिल कुंबले (पूर्व कप्तान): “दिलीप भाई के निधन की खबर दिल को झकझोर देने वाली है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।”
पार्थिव पटेल (पूर्व विकेटकीपर): “अब तक विश्वास नहीं हो रहा कि दिलीप अंकल हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने जीवन में जो प्रभाव डाला, वो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं सदमे में हूं।”
दिलीप दोशी ने भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मुकाबले खेले थे। अपने समय के बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनरों में शुमार दिलीप दोशी ने भारत को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाने में भूमिका निभाई थी।
उनका जाना क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → "राजनीति या षड्यंत्र? तेज प्रताप ने खोले पार्टी के अंदर के र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun